Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two parties fight over a loan of ten rupees In Bulandshahr

10 रुपये के लिए जंग: उधारी मांगने पर आपस में चाय दुकानदार और ग्राहक, जमकर हुई मारपीट; देखें वीडियो

Sat, 22 Mar 2025 08:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Mar 2025 08:32 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में दस रुपये उधारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर चांज कर रही है।
 

विज्ञापन
two parties fight over a loan of ten rupees In Bulandshahr
10 रुपये के लिए मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के ढोरी मोहल्ले में दस रुपये उधारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चाय दुकानदार ने दूसरे पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने गर्म चाय फेंकने की शिकायत दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




ढोरी मोहल्ला स्थित चाय की दुकान करने वाले भोला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसके दस रुपये उधार थे। जब रुपये मांगे गए तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान बंद करने की धमकी दी। विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ से मोहल्ला सराय नसरुल्ला खां निवासी चेतन मीणा का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपनी बेटी व बेटे के साथ ढोरी मोहल्ले से होकर गुजर रहे थे, तभी चाय की दुकान करने वाले युवक ने उनके ऊपर गर्म चाय डाल दी, जिसका उसने विरोध किया। दुकानदार ने मारपीट शुरू कर दी। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed