फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Nigerians arrested for withdrawing money by preparing clone of debit card

डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से रुपये निकालने वाले दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Two Nigerians arrested for withdrawing money by preparing clone of debit card
नाइजीरियाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते में सेंध लगाने वाले दो नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 37 क्लोन और दस ब्लैंक कार्ड, एक लैपटॉप, एक मैगनेटिक स्ट्रिप, तीन इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, एक टोयटा करोला कार, दो पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरोपियों की पहचान ओलूवातोयीं इसया अदेवले (46) और टोनी लावानी (43) के रूप में हुई है। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली की दो संदिग्ध वसंतकुंज के मार्केट में करोला कार से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी पर एटीएम बूथ में घुस रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से क्लोन डेबिट कार्ड मिले।
विज्ञापन



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एटीएम बूथ में स्कीमर डिवाइस और गुप्त कैमरा लगा देते थे। जब लोग रुपये निकालने आते थे तो उनके कार्ड की गोपनीय जानकारी डिवाइस में आ जाती थी। इसके बाद वे क्लोन कार्ड तैयार कर पीड़ितों के खाते से रुपये निकाल लेते थे। टोनी एटीएम से रुपये निकालने का काम करता था। इसके एवज में उसे दो फीसदी शेयर मिलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ओलूवातोयीं ग्रेटर नोएडा में रहता है और चर्च का पुजारी है। वह वर्ष 2012 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसके बाद ईरीस नामक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। ईरीस उसे अन्य देशों के लोगों के कार्ड की जानकारी व्हाट्सएप पर भेजता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed