फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two new health centers will open in noida soon

एक सप्ताह में खुलेंगे दो स्वास्थ्य केंद्र, 9 से शाम 4 बजे तक चलेगी ओपीडी 

Fri, 17 Mar 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Mar 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
two new health centers will open in noida soon
- फोटो : amar ujala

सर्फाबाद और रायपुर गांव में एक सप्ताह के अंदर स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। यहां सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक ओपीडी चलेगी। इसके लिए डॉक्टरों और स्टाफ नर्स तक की नियुक्ति कर ली गई है। दोनों जगह दवाइयां और अन्य उपकरण भी भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


शासन की तरफ से जिले में 4 नए स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की मंजूरी मिली थी। पहले फेज में स्वास्थ्य विभाग सर्फाबाद और रायपुर में स्वास्थ्य केंद्र शुरू करेगा। बताया गया है कि यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इसके बावजूद इन गांवों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।
विज्ञापन


बीमार होने पर यहां के लोग या तो निजी अस्पताल जाते हैं या झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे रहते हैं। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि रायपुर में नोएडा प्राधिकरण की जमीन और सर्फाबाद में किराये के भवन में स्वास्थ्य केंद्र शुरू कि या जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, 2 स्टाफ नर्स, 1 वार्ड ब्वॉय और 5 एएनएम रहेंगी। इन सभी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दवाइयों से लेकर सभी चीजें स्वास्थ्य केंद्र के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं। सुबह 9 बजे से यहां ओपीडी की सुविधा शुरू हो जाएगी। अगर डॉक्टर को लगेगा कि मरीज गंभीर है तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed