पहली बार हुआ ऐसा हादसाः ट्रायल के दौरान भिड़ीं दो मेट्रो ट्रेनें, DMRC का इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर शुक्रवार को बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच चल रहे ट्रायल के दौरान कालिंदी कुंज डिपो के पास दो मेट्रो आमने सामने से भिड़ गईं।
बताया गया है कि ट्रेनों के ट्रैक बदलने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार, तीसरे फेज के तहत जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी (38 किलोमीटर) तक के लाइन को मेट्रो ने मैजेंटा कलर दिया है। कालिंदी कुंज के पास मेट्रो ने अपना डिपो बनाया है।
ट्रैक बदलने के दौरान दो ट्रेनें आपस में भिड़ गईं
इस लाइन के छोटे से रूट पर अगस्त माह में ट्रायल शुरू हुआ था। बताया गया है शुक्रवार को बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच मेट्रो ट्रायल चल रहा था। कालिंदी कुंज डिपो के पास ट्रैक बदलने के दौरान दो ट्रेनें आपस में भिड़ गईं।
हालांकि हादसे के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, डीएमआरसी के अधिकारियों ने किसी भी तरह के हादसे से इनकार किया है।
बताया गया है कि आधिकारिक रूप से एक मेट्रो का ट्रायल चल रहा था, जबकि दूसरी ट्रेन डिपो जा रही थी। फाउलिंग मार्क पर दूसरी ट्रेन को रुकने का सिग्नल दिया गया था लेकिन वह नहीं रुकी और सिग्नल को क्रॉस करते हुए आगे निकल गई।