फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two men dead in eastern peripheral expressway accident

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दौड़ी मौत की गाड़ी, एक टक्कर से 2 की मौत

Tue, 24 Jul 2018 05:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 24 Jul 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
two men dead in eastern peripheral expressway accident
demo pic

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे) पर मंगलवार को एक ट्रौला की टक्कर से कैंटर के दो चालकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस ने मौके पर जाकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा घायल का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ट्रौला चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला गाजियाबाद के गांव छजारसी निवासी संजय नोएडा निवासी जलज कुमार नामक व्यक्ति के ट्रक पर चालक था।
विज्ञापन


उसी मालिक के दूसरे कैंटर पर यूपी के ही जिला हापुड़ सहवाजपुर निवासी रतिराम चालक था। संजय और रतिराम दोनों चालक केजीपी के रास्ते कैंटरों में परचून का सामान भरकर नोएडा से रेवाड़ी के लिए लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब वे केजीपी पर पलवल के पास गांव कटेसरा के नजदीक पहंचे तो वहां सड़क किनारे कैंटरों को रोककर खड़े हो गए। दोनों चालक कैंटरों के टायरों की हवा जांचने लगे, तभी पीछे से तेज गति में आए एक ट्रौला ने संजय व रतिराम को कुचल दिया। वहां खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी उसकी चपेट में आ गया। 

इस दुर्घटना में संजय व रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर दुर्घटना होते ही वहां अन्य वाहन रुक गए तथा लोगों ने जब दुर्घटना के बाद दोनों चालकों की हालत को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घायल व्यक्ति की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है। उसकी हालत अभी गंभीर है तथा वह होश में नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed