{"_id":"5da8de458ebc3e0160260c2a","slug":"two-member-of-thak-thak-gang-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, कार से उड़ाए 70 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठक-ठक गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, कार से उड़ाए 70 लाख बरामद
Fri, 18 Oct 2019 03:03 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Oct 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने ठक-ठक गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपये, दो सोने की चैन व विदेशी करेंसी बरामद की है। आरोपियों ने हौजखास इलाके में कार से रकम व ज्वेलरी उड़ा ली थी। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंघल 16 अक्तूबर को 70 लाख रुपये, ज्वेलरी व विदेशी करेंसी लेकर दोस्त के पास जा रहा था। हौजखास इलाके में पंचशील फ्लाईओवर से शाहपुर जाट के पास मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। युवकों ने उनके ड्राइवर से कहा कि कार के बोनट से तेल निकल रहा है।
विज्ञापन
ड्राइवर ने कार को रोककर नीचे उतरकर देखने लगा। पवन सिंघल भी कार से नीचे उतर गए। तभी किसी व्यक्ति ने उनको बताया कि उनकी कार से किसी ने दो बैग चुरा लिया। प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत हौजखास थाने में दर्ज कराई। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी प्रफुल्ल झा की देखरेख में एसआई आनंद कुमार व एएसआई प्रेम की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एसआई आनंद की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आखिरकार पुलिस टीम ने एक आरोपी मदनगीर निवासी अभिनव को पकड़ लिया। अभिनव से पूछताछ के बाद एमबी रोड पर घेराबंदी कर दूसरे आरोपी इंद्रपुरी निवासी संदीप(19) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से व्यवसायी की कार से निकाला गया 70 लाख रुपये, दो सोने की चैन, 50 हजार रुपये की विदेशी करेंसी व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।