बीमार लड़की के साथ ICU में हैवानियत करते रहे पुरुष नर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक अस्पताल से ऐसी डराने वाली खबर सामने आई है कि सुनकर कोई भी ये सोचने को मजबूर हो जाएगा कि क्या अब अस्पताल भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रहे।
दरअसल गुरुग्राम के एक अस्पताल से ऐसी खबर आई है कि एक नाबालिग लड़की से अस्पताल के आईसीयू में ही बलात्कार की कोशिश की गई। वह बेचारी बीमारी में लाचार पड़ी हुई थी और दो वहशी मेल नर्स उसकी इज्जत तार-तार करने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि जब नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाई तो कुछ लोग वहां मदद के लिए पहुंच गए। पीड़िता के घरवालों ने आरोपी पुरुष नर्सों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
12वीं में पढ़ती है पीड़िता
जानकारी के अनुसार यह घटना 16 नवंबर की है। पीड़िता के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं में पढ़ती है और उसने पेस्टिसाइड को कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया था। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तबियत बिगड़ने पर उसे पश्चिमी राजीव नगर स्थित शिवा अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि पीड़िता आईसीयू वार्ड में अपने बिस्तर पर लेटी थी और तबियत बिगड़ने के कारण वह हिल नहीं पा रही थी। अचानक उसे महसूस हुआ कि उसे कोई छू रहा है उसने मुड़कर देखा तो पुरुष नर्स रवि उसे गलत तरीके से छू रहा था।
इस पर पीड़िता जोर से चिल्ला पड़ी उसकी आवाज सुन बाहर खड़ा दूसरा मेल नर्स कुलदीप वहां पहुंच गया और उसके बिस्तर पर बैठ गया। कुलदीप ने तुरंत पीड़िता को इंजेक्शन लगाया। जांच के नाम पर छेड़छाड़ की और फिर रेस्टरूम भी ले गए।
अन्य लोगों के आने से वह बच गई
लेकिन अन्य लोगों के आने से वह बच गई। लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस में मामले की रिपोर्ट कराई गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
वहीं अस्पताल ने दोनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया है और जांच में पुलिस का सहयोग करने की बात कह रही है।