{"_id":"6ab14f0fcf68aea71302d8e6","slug":"two-main-roads-to-be-constructed-in-yamuna-vihar-at-a-cost-of-251-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1148-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना विहार में 2.51 करोड़ से बनेंगी दो मुख्य सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना विहार में 2.51 करोड़ से बनेंगी दो मुख्य सड़कें
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना विहार की दो प्रमुख सड़कों का काम शुरू हो गया है। 2.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये सड़कें तीन महीने में पूरी होंगी। शिलान्यास विधायक एवं पीएसी अध्यक्ष अजय महावर ने किया।
निर्माण होने वाली सड़कों में भगत सिंह पार्क से रोड नंबर-66, अतुल मार्ग, सी-ब्लॉक की मुख्य सड़क और बीएसईएस ऑफिस से हनुमान वाटिका सी-6 ब्लॉक की मुख्य सड़क शामिल हैं।
विधायक अजय महावर ने बताया कि सड़कों के बनने से सी-ब्लॉक, सी-6 ब्लॉक और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को जाम और धूल-मिट्टी से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी, पार्षद प्रमोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विपिन सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो