{"_id":"6ab1785d76446277c901482d","slug":"lack-of-basic-amenities-for-players-at-the-state-level-kho-kho-competition-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-128367-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था, नहाने की सुविधा नहीं मिलने से खिलाड़ी और शिक्षक धर्मशाला में रहने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर में सोमवार से शुरू हुई 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 900 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, लेकिन खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सरकारी स्कूल में की गई है। खिलाड़ियों और शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल में नहाने की उचित व्यवस्था नहीं है और कम क्षमता वाले वॉशरूम होने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों के अनुसार, स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने के चलते कई खिलाड़ी और उनके साथ आए शिक्षक नजदीकी धर्मशाला में रहने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बालिकाएं पहुंची हैं, ऐसे में उनके ठहरने, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंध होना चाहिए।
प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें 14, 16 और 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों और शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से ठहरने के स्थान पर पर्याप्त वॉशरूम, नहाने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
धर्मशाला में 500 से 800 रुपये देकर रुकने को मजबूर खिलाड़ी और शिक्षक : राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ठहरने की उचित सुविधाएं नहीं मिलने के कारण खिलाड़ी और शिक्षक नजदीकी धर्मशालाओं में 500 से 800 रुपये प्रतिदिन देकर रहने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकारी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नहाने की सुविधा और पर्याप्त वॉशरूम नहीं होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारी से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया पर संपर्क हो नहीं पाया