फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two killed in road accident in faridabad

पेमेंट लेने निकला था, टक्कर में हुई मौत

Sat, 24 May 2014 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 May 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
two killed in road accident in faridabad

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अखबार विक्रेता और एक ड्राईवर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पहला मामला शहर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र की अग्रसेन चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक करीब 31 वर्षीय अमित कुमार सेक्टर-3 में परिवार के साथ रहता था। उसने दो शादियां की थीं, उसे तीन बच्चे हैं। अमित चंदावली मोड़ निवासी एक व्यक्ति के पास ट्रैक्टर चलाता था। वह मूल रूप से बिहार के जिला जमुई के गांव रवैरामपुर का निवासी था। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर वह मालिक के कहने पर पेमेंट लेने नीमका गांव जा रहा था।
विज्ञापन


उसके साथ बाइक पर श्रवण कुमार मंडल नामक उसका साथी भी था। वह शाम को करीब 6:00 बजे लौट रहा था। चंदावली पुल के पास गोल चक्कर पर वह अपनी बाइक मोड़ रहा था तभी सामने एक अन्य बाइक सवार आया, जिससे दोनों की टक्कर हो गई। इस घटना में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में गंभीर चोट आई। जबकि श्रवण को हल्की चोट आई। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा शनिवार तड़के सदर बल्लभगढ़ के सीकरी क्षेत्र में हुआ। करीब 34 वर्षीय संजय अपने परिवार के साथ सीकरी गांव में रहता था। वह सीकरी गांव के पास ही बस अड्डे पर अखबार बेचता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के वह अपने घर से बस अड्डे के पास बने अखबारों के सेंटर से अखबार लेने के लिए निकला था। लेकिन रोड पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से वाहन के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed