फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two killed and two injured after car runs over them on footpath in rajouri garden

नशे में धुत रईसजादे ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत

Mon, 10 Sep 2018 04:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
two killed and two injured after car runs over them on footpath in rajouri garden
car accident

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रविवार तड़के शराब के नशे में धुत एक युवक ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा है और पिता कारोबारी है। हादसे के वक्त उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि हादसा तड़के 4.30 बजे ईएसआई अस्पताल के सामने फुटपाथ पर हुआ। हादसे में घायल रिक्शा चालक राम सिंह ने बताया कि फुटपाथ पर मोनू की दुकान के बाहर वह अपने तीन साथियों नूरा, कृष्ण और मनोज के साथ सोया था। तड़के वह बीड़ी पीने के लिए उठा। इसी दौरान पश्चिम विहार की ओर से आई तेज रफ्तार आई कार ने उसके सहित चारों लोगों को कुचल दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस चारों घायलों को ईएसआई अस्पताल ले गई, जहां नूरा व कृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया। राम सिंह ईएसआई अस्पताल में ही भर्ती है, जबकि मनोज को डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गुरुग्राम की आईटी कंपनी में कर रहा नौकरी
पुलिस को कार से एक शराब की बोतल बरामद हुई है। आरोपी देवेश को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बीसीए करने के बाद गुरुग्राम में आईटी की एक बड़ी फर्म में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा है। उसने बताया कि उसने रात भर दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद उसने पश्चिम विहार में अपने एक दोस्त को ड्रॉप किया और वहां से दक्षिण दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर जा रहा था। देवेश के पिता रमेशलाल कुमार का पश्चिम दिल्ली में प्लास्टिक का बड़ा कारोबार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed