{"_id":"1458e2ea6e069de2c5654a136c65698f","slug":"two-died-on-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बच्चे समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बच्चे समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात में ग्रेनो वेस्ट के चौगानपुर गोलचक्कर पर तेजी से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार निवासी मुकेश ग्रेनो वेस्ट में दुकान पर नौकरी करता था और चौगानपुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। 12 साल का राजा हबीबपुर में रहता था। सोमवार रात में दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
चौगानपुर गोलचक्कर पर तेजी से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुकेश और राजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक मुकेश के साले ने बिसरख कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।