{"_id":"c9cd599612ca9c15ed986e49ee44a409","slug":"two-dead-body-found-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक के पास मिला शव, दूसरी लाश मालगाड़ी में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक के पास मिला शव, दूसरी लाश मालगाड़ी में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ओल्ड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। उधर, बल्लभगढ़ में मालगाड़ी के डिब्बे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दानापुर (बिहार) निवासी मोहम्मद शहजाद करीब दस साल से लापता था। दो दिन पहले वह अपने चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज के पास आया और रात बिताई। फिरोज निजी बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन
फिरोज ने बताया कि शुक्रवार को शहजाद फरीदाबाद में किसी से मिलने आया था। शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि सुबह शहजाद का शव ग्रीन फील्ड कॉलोनी, बुढ़िया नाले के पास मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बल्लभगढ़ में मालगाड़ी के डिब्बे में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव सड़ी-गली अवस्था में है।