फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two dead bodies awaiting fingerprint expert to decomposing

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के इंतजार में सड़ते रहे दो शव

Tue, 06 May 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 06 May 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
two dead bodies awaiting fingerprint expert to decomposing

शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों की जिंदगी ही थानों के चक्कर काटते नहीं बीतती। पुलिसिया लापरवाही के कारण दो शव बिना पोस्टमार्टम पीएम हाउस में सड़ते रहे। पुलिसकर्मी लावारिस शवों को दो दिन पहले पीएम हाउस में छोड़ गए थे लेकिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नहीं बुलाया।

विज्ञापन


सीएमओ ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जेवर से एक लावारिस शव पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम के लिए लाए थे। कुछ ही देर बाद बिसरख से एक और लावारिस शव पुलिसकर्मियों द्वारा पीएम हाउस में पहुंचा था।
विज्ञापन


मेडिकल स्टाफ के मुताबिक यह शव एक दिन पुराने थे। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने पुलिसकर्मियों से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाने के लिए कहा। सोमवार बीत गया लेकिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी निकम्मेपन का उदाहरण यह घटना

two dead bodies awaiting fingerprint expert to decomposing

फ्रीजर और एसी खराब होने के कारण शवों की हालत बिगड़ने लगी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम मेडिकल स्टाफ ने सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र को मामले की जानकारी दी। सीएमएस ने सीएमओ डॉ. आरके गर्ग को बताया। सीएमओ ने सूचना एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को दी, जिसके बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पीएम हाउस पहुंचा।

शव गल जाने के कारण वह फिंगर प्रिंट नहीं ले सका और यह जानकारी कागजों में लिख दी। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. आरके गर्ग का कहना है कि पीएम हाउस के फ्रीजर खराब हैं। एसी भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में शव सड़ने लगते हैं। शव सड़ जाने से उनकी फोटो लेने से कोई लाभ नहीं रहता, क्योंकि उससे पहचान संभव नहीं होती।

भविष्य में यदि फॉरेंसिक जांच होती है, तो फिंगर प्रिंट जरूरी होते हैं। पहचान के लिए भी फिंगर प्रिंट जरूरी हैं। पुलिस की जिम्मेदारी है कि तुरंत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोटोग्राफर पीएम हाउस भेजे। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह कहते हैं, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट फैजाबाद चुनाव ड्यूटी में है। सीएमओ से मामले की जानकारी मिलते ही एक फील्ड फिंगर एक्सपर्ट को पीएम हाउस भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed