{"_id":"57cecaa84f1c1b36393173ca","slug":"two-confirmed-dengue-patients-the-last-two-coming-months-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, पिछले ढाई महीने से आ रहे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, पिछले ढाई महीने से आ रहे मामले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआई अस्पताल में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल में इस सीजन में ये डेंगू के पहले मामले में हैं। इसमें एक महिला और एक पुरूष है। हालांकि इनकी जांच अभी एलाइजा किट से नहीं की गई है।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में मलेरिया केस तो पिछले ढाई महीने से आ रहे हैं। अस्पताल में जानलेवा प्लाज्मोडियम (मलेरिया पैरासाइट) के 4 मामले सामने आ चुके हैं।
लेकिन अस्पताल में इस सीजन में डेंगू के मामले पहली बार आए हैं। अस्पताल प्रशासन इनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने जा रहा है। बता दें कि अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 4 डेंगू के मरीजों की पुष्टि की है। ये शहर के अलग - अलग अस्पतालों से आए हैं। इनकी जांच एलाइजा किट से की गई है।
विज्ञापन
अस्पताल की निदेशक डॉ नीलिमा ने बताया कि इस सीजन में अब तक सिर्फ दो ही केस आए हैं। इसके मलेरिया के केस तो लगातार आ रहे हैं।