{"_id":"1a5f4403a5914b52261f4296f6e4d386","slug":"two-came-under-train-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर दो की गई जान
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर एक स्वास्थ्यकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि शरीर के चिथड़े उड़ गए हैं।
जीआरपी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि मुनिरका दिल्ली निवासी विजय कुमार दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे।
मंगलवार शाम वह शिव दुर्गा विहार कॉलोनी, लकड़पुर में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। रात में शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर जाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र में मुजेसर फाटक से थोड़ा आगे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर मृतक के शव के चिथड़े उड़ गए थे। वहां से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन