फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two brothers serious in dadari case accused

इकलाख हत्या के आरोपी सगे भाइयों के दादा की हालत बिगड़ी

Fri, 31 Mar 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 31 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
two brothers serious in dadari case accused
- फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा के इकलाख हत्याकांड में 19 महीने से जेल में बंद सगे भाई गौरव व सौरव के दादा की तबियत बिगड़ गई है। बीमारी दादा के पौत्रों से मिलने की इच्छा जाहिर करने के बाद परिजनों ने अदालत में एक दिन की पैरोल के लिए अर्जी देने अदालत पहुंचे।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण पैरोल की अर्जी अदालत में नहीं दी जा सकी। परिजनों ने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद गौरव व सौरव के पिता धीरज सिंह ने बताया कि उनके पिता अजीत सिंह को दोनो पोत्रों के जेल जाने से सदमा पहुंचा था।

वह इस घटना के बाद से ही गुमसुम रहते हैं। बुधवार 29 मार्च को अजीत सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट केस की पैरवी के लिए गए थे। इसी दौरान अजीत सिंह को हार्ट अटैक पड़ गया। घर पर कोई नहीं होने के कारण पडोसियो ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में अजीत सिंह वेल्टीनेटर पर हैं और गौरव-सौरव को देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। एक दिन की पैरोल की अनुमति दिलाने के लिए परिजनों ने  गोरक्षा दल के राष्टृय अध्यक्ष वेद नागर से शुक्रवार को संपर्क साधा।


उन्होंने फोन से एसडीएम सदर राजेश कुमार से पैराल की अनुमति दिलाने की मांग की। उन्होने प्रक्रिया पूरी करने की बात की उसके बाद परिजनो ने जिला अधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने न्यायालय में पैरोल की अर्जी देने के लिए कहा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण पैरोल नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed