{"_id":"5502999a39827fefcaff08f49ce63e44","slug":"two-boys-injured-while-traveling-on-train-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की छत पर सफर कर रहे दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की छत पर सफर कर रहे दो युवक झुलसे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की छत पर सफर करना दो युवकों की जिंदगी पर बन आया। रविवार दोपहर ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो दोनों युवक हाईटेंशन तार (ओएचई) की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी नफीस (18) और मैनपुरी निवासी रामगोपाल अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू की छत पर बैठे थे।
विज्ञापन