{"_id":"ba66a4609303b3b30370dc3b147b923d","slug":"two-bike-riders-in-road-accidents-killed-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
जेवर के चौथइया पट्टी निवासी साहिल (18) मंगलवार को अपने साथी जीशान और प्रिंस के साथ बाइक से हामिदपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान गोपालगढ़ गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को जीरो प्वाइंट से 54 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मथुरा से ग्रेटर नोएडा में अपने चाचा के पास आ रहा था। मथुरा निवासी संजय कुमार ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था।
बीटा सेक्टर में वह अपने चाचा के साथ रहता था। दो दिन पहले वह अपने घर गया था। मंगलवार को वहां से लौटते समय जीरो प्वाइंट से 54 किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल संजय को नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।