फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested with heroin worth 40 crore in delhi

40 करोड़ की हेरोइन के साथ जीजा-साले गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 24 Jun 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 05:27 AM IST
सार

  • स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से दस किलो हेरोइन बरामद की
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों में पड़ोसी देशों से आ रही हैं मादक पदार्थ की खेप 

विज्ञापन
Two arrested with heroin worth 40 crore in delhi
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं और हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली आए थे। 

विज्ञापन


इनके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की दस किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की खेप 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन व पश्चिमी बंगाल नंबर की महिंद्रा पिकअप बरामद की गई है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार जांच में पता लगा कि अब मादक पदार्थ नेपाल, बांग्लादेश व म्यामार से भारत आ रहे हैं। यहां से मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्यों मणिपुर, पश्चिमी बंगाल, मिजोरम और नागालैंड आदि राज्यों में आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मालदा व सिलगुड्डी होकर पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंजाब पहुंचते है। कई महीने की जांच के बाद एसीपी जसबीर सिंह व इंस्पेक्टर पूरनपंत की टीम को 22 जून को सूचना मिली कि गिरोह के दो सदस्य मो. समीउल और मो. मुकतर हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली आएंगे। 

एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में एसआई राजसिंह, एसआई बिजेन्द्र और एएसआई पवन की टीम ने निगम बोध घाट, बाहरी रिंग रोड़ पर घेराबंदी कर पश्चिमी बंगाल निवासी मो समीउल(27) और मो मुकतर (45)को पकड़ लिया। दोनों के पास से पांच-पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। 

समीउल अपनी महिन्द्रा पिकअप से पहले दार्जिलिंग से मालदा, पश्चिमी बंगाल फल आदि लाता व ले जाता था।

 बाद में वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में आया और मादक पदार्थों के खेप ले जाने लगा। एक खेप ले जाने के लिए इसे 20 से 50 हजार रुपये मिलते थे। इसके बाद ये खुद ही मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा। ये हर ट्रिप पर ड्राइवर व कंडेक्टर बदल देता था। बाद इसने अपने इस गोरखधंधे में अपने जीजा मुकतर को शामिल कर लिया। जीजा को एक खेप पहुंचाने का 50 हजार रुपये देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed