फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested including Inspector of Cooperative Department taking bribe

Faridabad: रिश्वत लेते सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर सहित दो गिरफ्तार, करनाल की टीम ने फरीदाबाद आकर मारा छापा

Sun, 19 Mar 2023 06:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Mar 2023 06:14 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया आरोपी कोऑपरेटिव सोसाइटी के अंतिम खरीदार से फ्लैट के स्वामित्व का नाम बदलने की एवज में रकम मांग रहा था। 

विज्ञापन
Two arrested including Inspector of Cooperative Department taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर व यूनाइटेड सीजीएचएस लिमिटेड के अकाउंटेंट ( निजी कंपनी ) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने फरीदाबाद कॉपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और निजी कंपनी के अकाउंटेंट अमित कुमार को 40 हजार की रिश्वत लेते सेक्टर 21ए से गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया आरोपी कोऑपरेटिव सोसाइटी के अंतिम खरीदार से फ्लैट के स्वामित्व का नाम बदलने की एवज में रकम मांग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कई माह पहले इसके लिए अर्जी लगाई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। महिला इंस्पेक्टर प्रवीण कुमारी के नेतृत्व में छापा मारा गया। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनो के जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed