{"_id":"5980995c4f1c1bf80a8b45f6","slug":"two-arrested-in-a-girl-abduction-attempt-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती अपहरण के प्रयास में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती अपहरण के प्रयास में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में युवती के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना चाहते थे। इसके लिए इन्होंने शराब के नशे में अपहरण करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
हालांकि ये किसी और युवती का अपहरण करना चाहते थे, मगर उस युवती की सहेली रास्ते में मिल गई, तो आरोपियों ने उसके ही अपहरण का प्रयास किया। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति-800 कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित चौधरी (26) और धीरेन्द्र उर्फ भोलू (19) है। दोनों घिटोरनी में रहते हैं।
विज्ञापन
रोहित कुछ समय पहले तक बीएंडसी पॉकेट में मकान नंबर 350 में ड्राइवर की नौकरी करता था। इस कारण उसकी यहां पर काम करने वाली युवती रीति (बदला हुआ नाम) से जान-पहचान थी। रोहित व धीरेन्द्र ने 29 जुलाई को शराब पी। जब इनको नशा हो गया, तो इन्होंने रीति के अपहरण की साजिश रची।
नशे में दोनों मारुति-800 कार से बीएंडसी पॉकेट (वसंत कुंज) पहुंच गए। यहां रीति तो नहीं मिली, मगर उसकी सहेली गीता (21, बदला हुआ नाम) मिल गई। गीता ब्यूटी पार्लर में काम करती है। घटना के समय वह पार्लर से घर लौट रही थी।
आरोपियों ने गीता का अपहरण करने का प्रयास किया, तो उसने शोर मचा दिया। आरोपियों ने उसे गाड़ी में खींच लिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
भागते हुए रोहित को रीति ने देख लिया था। सीसीटीवी फुटेज व रीति से पूछताछ के बाद वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। रोहित से पूछताछ के बाद धीरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया।