फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for refurbishing and selling stolen mobile phones.

Delhi NCR News: चोरी के मोबाइल को नया बनाकर बेचने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो चोरी के मोबाइल का पुराना डाटा बदलकर उनको नया बनाकर बेच देते थे। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान मोहम्मद जलाल (29) और इमरान (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 45 मोबाइल, 22 फोन की बॉडी, चीनी एएमपी टूल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों ही आरोपी महज 12वीं कक्षा पास हैं। आरोपी चोरी के मोबाइल का पुराना सारा डाटा, आईएमईआई नंबर समेत सब डिलीट करके उस पर नया डाटा डाल देते थे।

इसके बाद मोबाइल की बॉडी और दूसरी चीजों को नया डालकर मोबाइल को नया मोबाइल बताकर बेच दिया जाता था। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में फिलहाल 7 मोबाइल फोन यूपी, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी पाए गए हैं। पुलिस बाकी मोबाइल को लिंक करने का प्रयास कर रही है। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम को लगातार गिरोह की खबर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article