फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested for posting objectionable things about RSS leader

आरएसएस नेता को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के वाले आप नेता समेत दो गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 10:35 AM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
two arrested for posting objectionable things about RSS leader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर आरएसएस नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन को लेकर आपत्ति व अपमानजनक पोस्ट डालने वाले आंध्र प्रदेश के आप नेता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर आरएसएस नेता के खिलाफ डाली जा रही अपमानजनक व भद्दी पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर टीम दोनों को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर गुरुवार को दिल्ली लेकर आई। साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंटूर, आंध्रप्रदेश के एक बड़े आरएसएस नेता व आरएसएस के खिलाफ फेसबुक व ट्विटर पर आपत्तिजनक, अपमानजनक व अश्लील पोस्ट डाली जा रही थीं। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर करीब 50 पोस्ट डाली गई थीं। उन्होंने मेल कर इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के साइबर सेल से की थी। एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय की देखरेख में इंस्पेक्टर परमिंदर राणा, इंस्पेक्टर मनोज व एसआई विजेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने मछलीपट्टनम, आंध्रप्रदेश से आरिफ पाशा शेख (45) को गिरफ्तार कर लिया। आरिफ ने वर्ष 2014 में आंध्रप्रदेश विधानसभा का चुनाव आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था, मगर हार कर गया था। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। 

आरिफ ने तबलीगी मरकज को लेकर टिप्पणी की थी। उसने पोस्ट डाली थी कि अगर कोई मरकज के बारे में बोलेगा तो भगवान सारी मानवता को जहर देगें। आरएसएस नेता के बारे में गलत शब्द कहे थे।


इस टीम ने दूसरे आरोपी अडोनी, कन्नून, आंध्र प्रदेश से आर. मोइनुद्ल्दीन पटेल(37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाथी को पटाखा खिलाने वाले मुद्दे पर पोस्ट डाली थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर करीब 50 पोस्ट डाली थीं। साइबर सेल ने फेसबुक व ट्विटर से कहकर सोशल मीडिया से इन पोस्ट को हटवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed