फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two and a half kilo mango: became the center of attraction in Delhi festival

ढाई किलो का आम : दिल्ली महोत्सव में बना आकर्षण का केंद्र, अब विकसित किया जाएगी 'सिंदूर' किस्म

Sun, 06 Jul 2025 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:04 AM IST
सार

आम महोत्सव में 515 प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए। जो देश के विभिन्न राज्यों के किसानों ने उगाए हैं। 

विज्ञापन
Two and a half kilo mango: became the center of attraction in Delhi festival
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने शनिवार को चाणक्यपुरी के पीएसओआई में दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल खास-ए-आम का उद्घाटन किया। आम महोत्सव में 515 प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न किसानों ने उगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाणक्यपुरी के पालिका सेवा अधिकारी संस्थान (पीएसओआई) में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय आम महोत्सव खास-ए-आम में 2.5 किलो का आम राजा वाला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। आम महोत्सव में 515 प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए। जो देश के विभिन्न राज्यों के किसानों ने उगाए हैं। 

विज्ञापन


कई अन्य देशों के आम भी यहां प्रदर्शित किए गए। आम महोत्सव में कुछ संकर किस्मों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है, जो उत्तर भारत और दक्षिण भारत की किस्मों से मिलाकर उगाए गए हैं।
विज्ञापन


आम महोत्सव का शुभारंभ करते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा किसान समितियों, अनुसंधान संस्थानों और विक्रेताओं से सीधे संपर्क करके महोत्सव का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में विभिन्न आम अनुसंधान संस्थान भाग ले रहे हैं। अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधि ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में आम की एक विशेष किस्म विकसित की जाएगी, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर की याद में सिंदूर रखा जाएगा। 

चहल ने बताया कि दो सरकारी आम अनुसंधान संस्थानों ने प्रदर्शित आमों की लगभग 515 किस्में व 10 आम उत्पादक, किसान समितियां, 25 आम विक्रेताओं ने बिक्री के लिए अपने स्टॉल लगाएं है। 

सरकारी शोध संस्थान आईसीएआर-सीआईएसएच लखनऊ ने लगभग 250 किस्मों को प्रदर्शित किया है। इसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका, आम्रपाली, अमीगा, अरुणिका और कई अन्य किस्में और संकर शामिल हैं। 


आईसीएआर-आईएआरआई नई दिल्ली ने पूसा लालिमा यानी रंगीन किस्मों सहित अपनी किस्में प्रदर्शित की हैं। जबकि कुल 10 किसान समितियों समेत अन्य प्रत्येक स्टॉल पर 100 से अधिक किस्में प्रदर्शित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed