फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for murderous attack at wedding ceremony in Ghaziabad

शादी समारोह में खूनी रंजिश: पिस्टल कॉक नहीं हुई तो सिर पर बट मारकर किया जानलेवा हमला, दो हमलावर गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 06:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

निवाड़ी के डबाना गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में गजेंद्र और योगेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राहुल त्यागी और चर्चिल को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया, जबकि लोकेंद्र और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ितों के पलायन की धमकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

विज्ञापन
Two accused arrested for murderous attack at wedding ceremony in Ghaziabad
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजला

विस्तार

निवाड़ी के गांव डबाना स्थित बालाजी फार्म हाउस में बीती 14 अप्रैल को शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में गजेंद्र और योगेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपी राहुल त्यागी और चर्चिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल बरामद किया। पुलिस हमले में वांछित आरोपी लोकेंद्र व एक अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गजेंद्र को गोली मारने के बाद उन्होने योगेश त्यागी को निशाना बनाया, मगर पिस्टल कॉक नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने योगेश त्यागी के सिर पर धारदार हथियार और पिस्टल की बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


गांव डबाना स्थित फार्म हाउस में बीती 14 अप्रैल को ग्राम प्रधान की पुत्री का शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में हमलावरों ने गजेंद्र को गोली मार दी थी व योगेश त्यागी को धारदार हथियार और पिस्टल की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने लोकेंद्र त्यागी व उसके भाई राहुल त्यागी निवासी डबाना और चर्चिल त्यागी निवासी कस्बा पतला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कई दिन बाद तक भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश पैदा हो गया था और उन्होने गांव से पलायन की चेतावनी देते हुए अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने नामजद राहुल त्यागी निवासी डबाना और चर्चिल निवासी कस्बा पतला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों पर तीन मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed