फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for hitting a traffic policeman during crossing in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: चेकिंग के दौरान यातायातकर्मी को कार से टक्कर मारकर भागे युवक, परी चौक पर पुलिस ने दबोचा

Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पी-3 गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान यातायातकर्मी को टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two accused arrested for hitting a traffic policeman during crossing in Greater Noida
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस कोतवाली ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान यातायातकर्मी को टक्कर मारने वाले आरोपियों को परी चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमांशू निवासी निवासी चिपियाना बुजुर्ग व अमन निवासी गांव नवाडी थाना भरकच्चो जिला कोडरमा झारखंड के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस शुक्रवार को पी-3 गोलचक्कर पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यथार्थ अस्पताल की ओर से एक अल्टो कार तेज रफ्तार में लहराते हुए आती दिखाई दी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कार नहीं रोकी। बल्कि जान से मारने की नीयत से मुख्य आरक्षी को टक्कर मार दी और मौके से फरार होने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिस की ओर से तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान परी चौक पर चेकिंग कर रही बीटा-2 पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और कार को रोक लिया। मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी तेज गति से वाहन चला रहे थे। पुलिस की रोक-टोक पर उन्होंने जानबूझकर टक्कर मारी। आरोपियों ने यातायातकर्मियों की जान को भी खतरे में डाला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी आ चुके हैं मामले
-
15 मई 2025 को को प्राइवेट के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल को सीधे टक्कर मारने का प्रयास किया। गनीमत रही थी कि मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी ने कांस्टेबल का हाथ पकड़कर उन्हें साइड में खींच लिया था। इस मामले बीटा 2 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

- 24 मई को परी चौक पर टैक्सी चालक द्वारा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टैक्सी चालक ने चालान की कार्रवाई से बचने के लिए पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रैफिक कांस्टेबल ने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed