{"_id":"63329d9acc86794f011e2658","slug":"twitter-and-delhi-police-officials-appeared-before-dcw","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला; DCW के सामने पेश हुए ट्विटर और दिल्ली पुलिस के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला; DCW के सामने पेश हुए ट्विटर और दिल्ली पुलिस के अधिकारी
Tue, 27 Sep 2022 12:22 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:22 PM IST
सार
ट्विटर इंडिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 26 सितंबर को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए।
विज्ञापन
ट्विटर और दिल्ली पुलिस के अधिकार डीसीडब्ल्यू के सामने पेश हुए
- फोटो : ANI
विस्तार
ट्विटर इंडिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 26 सितंबर को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए। हालांकि, ट्विटर और दिल्ली पुलिस का जवाब अधूरा और असंतोषजनक पाया गया। उन्हें उचित जवाब दाखिल करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसकी जानकारी डीसीडब्ल्यू ने दी है।
विज्ञापन
Twitter Child Pornography case | Sr officials of Twitter India & Delhi Police appeared before Delhi Commission for Women on Sept 26. However, reply from Twitter & Delhi Police was found to be incomplete & unsatisfactory; time given to them till Sept 30 to file a proper reply: DCW pic.twitter.com/m8T017lR6M
— ANI (@ANI) September 27, 2022
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं महिलाओं और बच्चों से संबंधित दुष्कर्म के वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड करने के मामले में सख्त रूख अख्तियार करते हुए भारत में ट्विटर पॉलिसी हेड व दिल्ली पुलिस को समन जारी किया था। आयोग ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट दिल्ली पुलिस व ट्विटर के साथ साझा की है।
विज्ञापन