यातना से परेशान 12 साल की बच्ची ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू नौकरानी की तौर पर काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची अपनी मालकिन के प्रताड़ना और शोषण से इतना परेशान हो गई कि उसने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि इस जानलेवा कदम के बाद भी वह बच गई।
फरीदाबाद के सेक्टर 37 के कनिष्क अपार्टमेंट में काम करने वाली इस बच्ची ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और इसी अपार्टमेंट के 11वीं मंजिल पर रहने वाली स्नेहा सिंह के यहां घरेलू नौकर का काम करती है।
बुधवार को उसने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी लेकिन कूदने के बाद नौवीं मंजिल पर लगे जाल में फंस गई। फ्लैट का मालिक उस वक्त जाल के पास ही मौजूद था। उसने तुरंत ही बच्ची का हाथ पकड़ उसे वहां से निकाला।
शरीर पर चोट और जलाने के ढेरों निशान
बच्ची की हालत देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। बेहद दुबली-पतली इस बच्ची के शरीर पर चोट और जलाने के ढेरों निशान थे। उसके शरीर को जगह-जगह जलाया गया था।
बच्ची ने बताया कि वह 11वीं मंजिल पर स्नेहा सिंह के यहां काम करती है जो बीटेक छात्रा है। बच्ची खुद भी बिहार की रहने वाली है। उसने बताया कि उसे खाने तक को ठीक से नहीं दिया जाता था।
बच्ची ने बताया कि उसे छोटी-छोटी बात पर बुरी तरह से पीटा जाता था। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने स्नेहा को हिरासत में ले लिया है।