{"_id":"8e37cab42b7c816b9a2703156b244150","slug":"tushar-package-of-rs-40-lakh-by-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के तुषार को गूगल ने दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के तुषार को गूगल ने दी नौकरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक आईटी फाइनल ईयर के मेधावी स्टूडेंट तुषार गुप्ता की मेहनत रंग लाई। तुषार की बहुमुखी प्रतिभा को परखकर मल्टीनेशनल कंपनी गूगल ने 40 लाख प्रतिवर्ष के आकर्षक पैकेज पर चयन किया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में किसी स्टूडेंट्स को पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। मेधावी छात्र तुषार अभी एकेजीईसी सॉफ्टवेयर इनक्यूबेटर सेल के हेड हैं। तुषार की तमन्ना एक सफल उद्यमी बनने की है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में गहरी रुचि रखने वाले तुषार को अच्छे पैकेज की उम्मीद थी। तुषार ने बताया कि गूगल में इतने बड़े पैकेज पर चयन होने पर यकीन ही नहीं हुआ। ऑफर लेटर मिलने के बाद रातभर नींद नहीं आई। हॉस्टल में दोस्तों के साथ सेलीब्रेट करने के बाद रिलेक्स हुआ।
विज्ञापन
तुषार ने सफलता का श्रेय अपने दादाजी और माता-पिता को दिया। तुषार के पिता आरके गुप्ता यूपीएसआईडीसी में सिविल इंजीनियर और मां मधु गुप्ता गृहणी हैं। तुषार की बड़ी बहन तनुप्रिया विप्रो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
तुषार ने बताया कि वह सफल उद्यमी बनना चाहते हैं। उस दिशा में गूगल उनकी पहली सीढ़ी होगी। सफलता शॉर्टकट से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम से मिलती है। तुषार के चयन पर कालेज के निदेशक डा. आरके अग्रवाल ने खुशी व्यक्त की।