{"_id":"bc12cc1538996c2c7a735d3b3eb51a1f","slug":"tully-just-put-the-risk-of-driver-killed-40-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली बस ड्राइवर ने 40 सवारियों की जोखिम में डाली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टल्ली बस ड्राइवर ने 40 सवारियों की जोखिम में डाली जान
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पैतृक गांव बादलपुर के पास रोडवेज बस ड्राइवर ने शराब पीकर 40 से ज्यादा यात्रियों की जान खतरे में डाल दी।
विज्ञापन
बुलंदशहर से गाजियाबाद लौट रही अनुबंधित बस के ड्राइवर ने इस कदर शराब पी ली कि बादलपुर के पास बस अनियंत्रित होने लगी।
नशे में धुत ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। सवारियों से भरी बस हिचकोले खाने लगी तो यात्रियों ने हेल्प लाइन नंबर पर लखनऊ मुख्यालय को मैसेज कर दिया।
लखनऊ से स्थानीय अफसरों को फोन कर बस को बादलपुर में ही रुकवाया गया। रोडवेज अधिकारियों ने बस मालिक को नोटिस भेजकर ड्राइवर को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। मामला बुधवार की दोपहर का है।
विज्ञापन
करीब एक बजे बस संख्या यूपी-17 टी 3786 का चालक सतेंद्र सिंह बुलंदशहर से बस लेकर गाजियाबाद लौट रहा था। आरोप है कि बीच में उसने अत्यधिक शराब पी ली।
सिकंदराबाद के बाद से ही बस अनियंत्रित होने लगी। बादलपुर के पास बस ज्यादा अनियंत्रित हुई तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया और लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से गाजियाबाद के एआरएम को सूचना दी तो उन्होंने कंडक्टर को फोन कर बस को वहीं पर रुकवाया और यात्रियों को अन्य बसों से आगे भेजा गया।
एआरएम गाजियाबाद अतुल श्रोत्रिय का कहना है कि बस मालिक को नोटिस जारी किया गया है और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ब्लैक लिस्ट किया है। वह रीजन की कोई भी बस नहीं चला सकेगा।