फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuesday was the second coldest day of the season in delhi Yellow alert issued for Wednesday

Weather News: सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, ठिठुरते रहे लोग; आज के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
सार

Delhi Weather: आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। एक या दो जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति हो सकती है।

विज्ञापन
Tuesday was the second coldest day of the season in delhi Yellow alert issued for Wednesday
दिल्ली में पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली का पारा गिरा दिया। मंगलवार को सीजन में दूसरी बार दिल्ली में दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप नहीं खिली। पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण ठंडक महसूस हुई। वहीं शाम होते ही चली हल्की ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। यह जनवरी में दूसरा कोल्ड डे रहा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। यह पांच जनवरी के बाद दूसरी बार सबसे कम अधिकतम तापमान रहा है। पांच जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। एक या दो जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में कुछ बढ़त हो सकती है। 15 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 8-9 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed