फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trying to rape of Lackchrar to call in the cabin.

एक साल से स्कूल प्रिंसिपल कर रहा था यौन शोषण

Thu, 29 Jan 2015 10:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
trying to rape of Lackchrar to call in the cabin.

राजकीय डिग्री कॉलेज की सीनियर लेक्चरर ने प्रिंसिपल डॉ. केसी शर्मा पर एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित महिला ने बताया कि प्रिंसिपल ने 26 जनवरी को अपने ऑफिस में उससे दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी को कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 12 बजे लेक्चरर छुट्टी मांगने  के लिए प्रिंसिपल के ऑफिस में गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रिंसिपल ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग कर रहा जांच

trying to rape of Lackchrar to call in the cabin.

कॉलेज से निकलने के बाद लेक्चरर ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की, जहां से उन्हें फौरन कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बुधवार को पीड़ित महिला ने पुलिस से प्रिंसिपल की शिकायत की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से मेरठ निवासी लेक्चरर सेक्टर-27 में रहती हैं। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल एक साल से उसका मानसिक और यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और शासन से शिकायत भी की है। राष्ट्रीय महिला आयोग मामले की जांच कर रही है।

क्या कह रहे आरोपी और कॉलेज का स्टाफ

trying to rape of Lackchrar to call in the cabin.

आरोपी प्रिसिंपल कहते हैं कि मैं निर्दोष हूं और सारे आरोप बेबुनियाद हैं। छुट्टियां न देने पर लेक्चरर ने यह आरोप लगाए हैं। जांच के बाद असलियत पता चल जाएगी।

वहीं लैक्चरार ने कहा है कि  डॉ. केसी शर्मा एक साल मेरा यौन शोषण करता रहा। 26 जनवरी को पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उन्होंने रेप करने की कोशिश की। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने जान से मरने की धमकी दी।

कॉलेज स्टाफ ने लिखा एसएसपी को पत्र
कॉलेज का पूरा स्टाफ प्रिंसिपल के पक्ष में एकजुट हो गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में स्टाफ ने कहा कि महिला लेक्चरर के आरोप निराधार और द्वेष भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक से लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed