फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Triple talaq on whatsapp mobile in ghaziabad

दहेज में नहीं मिले 2 लाख, पति ने व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq on whatsapp mobile in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली में नौकरी करने वाले युवक ने व्हाट्सएप पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। उसके बाद ससुराल वालों ने इद्दत कराने के लिए महिला को घर में बंधक बना लिया। सूचना पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त करवाया।

विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में अपने जीजा की दुकान पर नौकरी करता है। उसकी शादी करीब दो साल पहले दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से हुई थी। करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली गए युवक ने 16 मार्च को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


इसका पता लगने पर परिवार वालों ने भी बेटे का साथ देते हुए बहू को घर में बंधक बनाकर लिया। मौका पाकर महिला ने शनिवार शाम अपनी आपबीती सुनाते हुए मायके वालों को सूचना दे दी। वे लोग सिंभावली थाने पहुंच गए और बेटी के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के साथ आई पुलिस ने घर में बंधक बनाई गई महिला को मुक्त करा दिया और अपने साथ थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को व्हाट्स एप मैसेज के माध्यम से तीन तलाक की सजा दी गई है। करीब दो घंटों तक दुखड़ा सुनाने के बाद परिजन किसी भी कार्रवाई के बिना तलाकशुदा बेटी और उसकी बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए।


एसओ नीरज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस महिला को मुक्त कराकर थाने ले आई थी। कानूनी सलाह लेने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कहकर परिजन तलाकशुदा महिला को अपने साथ घर ले गए। इस कारण फिलहाल स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई मुमकिन नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed