फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Triple talaq given to wife for opposing marriage to sister in law

साली से शादी के लिए अड़ा तीन बच्चों का बाप, पत्नी ने रोका तो बोला- तलाक, तलाक, तलाक

Sat, 04 Jan 2020 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Jan 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife for opposing marriage to sister in law
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

दनकौर निवासी तीन बच्चों की मां ने पति पर फोन कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसकी छोटी बहन से जबरन रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर शादी कर ली। विरोध करने पर तीन माह पहले उसे तीन तलाक दे दिया। छोटी बहन से रजिस्टर्ड कराई शादी को रद्द कराने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों ने एसपी देहात कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की है। एसपी देहात ने महिला सेल को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन


दनकौर निवासी मेसर ने एसपी देहात को दी गई शिकायत में कहा है कि वर्ष 2009 में उसका निकाह बुलंदशहर निवासी युवक से हुआ था। महिला को तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि 30 जुलाई 2019 को आरोपी पति उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर गाजियाबाद रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया।
विज्ञापन


आरोपी ने वहां धमकी देकर रजिस्टर्ड शादी कर ली। सितंबर में जब इसकी जानकारी मेसर को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी पति ने उसे घर से निकाल दिया और बाद में फोन पर तीन तलाक दे दिया। आरोपी ने महिला को उसके बच्चे भी साथ नहीं ले जाने दिए। पीड़ित पक्ष ने रजिस्ट्रार कार्यालय में छोटी बहन को लेकर शादी रद्द कराने के बाद मामले की शिकायत एसपी देहात से कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शादी रद्द कराने पर भी आरोपी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मिली है। तीन तलाक के अलावा छोटी बहन से विवाह का भी मामला सामने आया है। महिला सेल को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। - रणविजय सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed