Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Triple murder in Delhi Pregnant woman stabbed by lover husband retaliates unborn child also dies

ट्रिपल मर्डर: प्रेमी ने गर्भवती महिला पर किया चाकू से वार, पति ने किया पलटवार; पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत

Sun, 19 Oct 2025 05:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 05:55 PM IST
सार


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि पति से झगड़ा होने के बाद शालिनी ने अपने पड़ोस में रहने वाले आशु के साथ पंजाब में लिवइन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। दोनों करीब आठ माह एक साथ रहे। बाद में आशु से अनबन होने पर शालिनी दो माह पूर्व दोबारा अपने पति आकाश के पास आ गई थी।

विज्ञापन
Triple murder in Delhi Pregnant woman stabbed by lover husband retaliates unborn child also dies
दिल्ली में प्रेमी, प्रेमिका और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत - फोटो : AI

विस्तार

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में धनतेरस के दिन पति व बच्चों के साथ मायके आई एक गर्भवती महिला शालिनी (22) पर उसके पूर्व प्रेमी शैलेंद्र उर्फ आशु (32) ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में चाकू से हमला कर दिया। पत्नी पर हमला होते देखकर पति आकाश (23) उसे बचाने आया तो आशु ने उसकी कमर में भी चाकू घोंप दिया। घायल होने के बावजूद आकाश ने आरोपी आशु को काबू कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

साला जीजा और बहन को लेकर गया अस्पताल
बाद में उसका चाकू छीनकर आकाश ने आशु पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीनों लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। शालिनी का भाई रोहित अपनी बहन शालिनी और जीजा आकाश को लेकर लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा, जहां शालिनी को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश की हालत नाजुक होने पर उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने तोड़ा दम
दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आशु को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने रविवार को लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन

लिवइन में रहने लगी थी शालिनी
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि पति से झगड़ा होने के बाद शालिनी ने अपने पड़ोस में रहने वाले आशु के साथ पंजाब में लिवइन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। दोनों करीब आठ माह एक साथ रहे। बाद में आशु से अनबन होने पर शालिनी दो माह पूर्व दोबारा अपने पति आकाश के पास आ गई थी।

आशु को लगा गर्भ में पल रहा बच्चा उसका 
इस बात से आशु खफा था। उसका दावा था कि शालिनी की गर्भ में पल रहा बच्चा उसका ही था। शनिवार को उसने इसी वजह से हमला किया। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि नबी करीम थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शालिनी और आशु के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

शालिनी की होने वाली थी डिलीवरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शालिनी पूरे 9 माह की गर्भवती थी। इसी माह उसकी डिलीवरी होने वाली थी। हमले के दौरान शालिनी के गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की भी मौत हो गई। मां शीला कहना था दो नहीं तीन हत्याएं हुई हैं। आशु ने शलिनी के अलावा उसकी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed