सेक्टर-83 स्टेशन तक ग्रेनोमेट्रो का ट्रायल आज से, 10 की जगह 23 किमी तक होगा कवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का ट्रायल आज से सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन तक शुरू हो जाएगा। इससे पहले यह ट्रायल सेक्टर-147 मेट्रो स्टेशन तक चल रहा था। एनएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीडी उपाध्याय ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर बुधवार से ट्रायल का दायरा बढ़ाया जाएगा।
यह पहले केवल 10 किलोमीटर तक था, लेकिन सेक्टर-83 तक आने के बाद इसका दायरा 23 किलोमीटर तक हो जाएगा। यानी कुल 29.8 किलोमीटर में से 23 किलोमीटर तक ट्रायल का काम शुरू हो जाएगा।
यहां तक ट्रायल के लिए जरूरी व्यवस्था कर ली गई है। सेक्टर-71 तक मेट्रो के ट्रायल के लिए कुछ अन्य काम कॉरिडोर पर कराया जा रहा है। इसमें सिग्नलिंग सहित अन्य कार्य हैं। अभी फिलहाल सेक्टर-71, 50, 78, 101, 81 और दादरी रोड स्टेशन बच जाएंगे, जहां ट्रायल होना बाकी है। बाकी के 15 स्टेशनों पर ट्रायल का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा।
छह मेगावाट के एक और फीडर से मिलेगी बिजली
छह मेगावाट के एक और फीडर से मिलेगी बिजली
नोएडा मेट्रो के लिए यूपीपीटीसीएल से बिजली की व्यवस्था की जा रही है। नोएडा मेट्रो के लिए सेक्टर-153 और 83 के पावर हाउस से छह-छह मेगावाट बिजली मिलेगी। एक से बिजली मिल रही थी। दूसरी से भी अब बिजली मिलने लगेगी। इसके अलावा ग्रेनो डिपो में भी एक अन्य व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन अब सेक्टर-153 और 83 पावर हाउस से बिजली लेने के बाद उस व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। फिलहाल, डीएमआरसी के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल इसका निरीक्षण करेंगे। इसके एक-दो दिन बाद दोनों फीडर एक साथ एक्टिव हो जाएंगे।
यूपीएसआरटीसी का सर्वे शुरू
एनएमआरसी के फीडर बसों के लिए यूपीएसआरटीसी का सर्वे शुरू हो चुका है। यूपीएसआरटीसी की ओर से गाजियाबाद के आरएम अखिलेश कुमार सिंह और एनएमआरसी के डिपो मैनेजर राजेश पाठक इसके प्रभारी हैं। वह सर्वे के बाद यह बताएंगे कि इस कॉरिडोर पर कितनी बसें चलेंगी। इसके अलावा उनका कहां-कहां का रूट होगा, यह भी तय किया जाएगा।
एक और मेट्रो ट्रेन जुलाई के अंत में आएगी
चीन से समुद्री रास्ते और गुजरात से सड़क परिवहन से पांच मेट्रो ट्रेनें ग्रेटर नोएडा डिपो पहुंच चुकी हैं। वहीं एक ट्रेन रास्ते में है और इसके जुलाई के अंत में ग्रेटर नोएडा पहुंचने की उम्मीद है।