{"_id":"5e4293cf8ebc3ee5e730d836","slug":"tri-nagar-assembly-election-results-2020-latest-news-aap-priti-tomar-wins-by-10710-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिनगरः आप की प्रीति तोमर की बड़ी जीत, 10710 वोटों से भाजपा के तिलकराम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिनगरः आप की प्रीति तोमर की बड़ी जीत, 10710 वोटों से भाजपा के तिलकराम को हराया
Tue, 11 Feb 2020 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
प्रीति तोमर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की त्रिनगर सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रीति तोमर ने जीत हासिल की है। वह 10710 वोटों से जीती हैं। यह जीत आप के लिए काफी अहम है क्योंकि यहां से जीतने वाली प्रीति तोमर आप सरकार में मंत्री रह चुके जितेंद्र तोमर की पत्नी हैं। जितेंद्र तोमर आप सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और फर्जी डिग्री के चलते वह जेल भी जा चुके हैं।
विवादों के बाद इस बार आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र की बजाय उनकी पत्नी प्रीति को मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के तिलकराम गुप्ता और कांग्रेस के कमलकांत गुप्ता चुनाव मैदान में थे।
बता दें कि रुझानों की शुरुआत से ही प्रीति तोमर बढ़त बनाए हुए थीं और अंत में वह 10 हजार से अधिक वोटों से जीत गईं।