{"_id":"57cdb9034f1c1b7f2f31775d","slug":"transport-minister-seized-fake-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने पकड़ी फर्जी रोडवेज बस, आरटीए को दिए जब्त करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने पकड़ी फर्जी रोडवेज बस, आरटीए को दिए जब्त करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेवात से गुड़गांव आते समय हरियाणा रोडवेज के बस की रंग की एक प्राइवेट बस को पकड़कर आरटीए को उसे जब्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने बताया कि सोमवार को वह मेवात से गुड़गांव की ओर आ रहे थे। जब वह गांव भोंडसी के नजदीक पहुंचे तो प्राइवेट बस संख्या एचआर 55 वाई-5530 आ रही थी।
विज्ञापन
बस को देखकर कुछ शक हुआ। बस पर हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों की तरह रंग रोगन किया गया था। मंत्री ने बताया कि बस को रुकवाकर जानकारी ली गई तो पता चला कि बस प्राइवेट है। इस मामले में आरटीए सचिव को कार्रवाई कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नहीं चलने दिए जाएंगे अवैध वाहन
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वह भी व्यक्तिगत रूप से भी औचक निरीक्षण करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचाएंगे।
रोडवेज बसें होगीं सुविधाओं से लैस
मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल संज्ञान ले चुके हैं। उनके दिशा-निर्देश के अनुसार, रोडवेज विभाग को चुस्त-दुरुस्त कर आधुनिक रूप दिया जाएगा।