फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transformers will be available in faridabad

ट्रांसफॉर्मर के लिए नहीं लगाने होंगे दिल्ली के चक्कर

Sun, 27 Apr 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 27 Apr 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
transformers will be available in faridabad

फरीदाबाद में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत ट्रांसफॉर्मर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।

विज्ञापन


उन्हें ट्रांसफार्मर चोरी होने की दशा में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अब दिल्ली चीफ इंजीनियर के कार्यालय में नहीं जाना पडे़गा। इसके लिए बिजली निगम सर्कल कार्यालय से ही मंजूरी मिल जाएगी।

बिजली निगम ने नियम के बदलाव करके सर्कुलर जारी किया है। नए नियम के तहत मंजूरी में लगने वाले समय की अवधि भी कम की गई है।

बिजली निगम ने कई उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत ट्रांसफॉर्मर खरीदने की अनुमति दी हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उस वक्त आती है। जब ट्रांसफॉर्मर के चोरी हो जाने की स्थिति में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में उपभोक्ता को ट्रांसफॉर्मर के चोरी होनी की एफआईआर दर्ज कराकर नया लगवाने के लिए चीफ इंजीनियर से मंजूरी लेनी होती है। फरीदाबाद जोन का चीफ इंजीनियर कार्यालय दिल्ली में है। ऐसे में उपभोक्ता को मंजूरी के लिए दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल आरके बत्रा का कहना है कि इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए मंजूरी अब सर्कल स्तर पर ही दी जाएगी। एसई को इसकी पावर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed