{"_id":"8afb1d4db5079532f740b54e41ebbd80","slug":"trains-will-be-able-to-order-pizza-burger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः ट्रेनों में आर्डर कर सकेंगे पिज्जा-बर्गर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः ट्रेनों में आर्डर कर सकेंगे पिज्जा-बर्गर
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
अब ट्रेन में सफर के दौरान आपको पिज्जा और बर्गर भी मिल सकेगा। आईआरसीटीसी ने ई-कैटरिंग सुविधा शुरू की है।
इसके तहत पिज्जा हट, डॉमिनोज, हल्दीराम आदि कंपनियों से करार किया गया है। ट्रेन में सफर के दौरान टोल फ्री नंबर और आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग की बेबसाइट से आप पिज्जा-बर्गर मंगा सकेंगे।
दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाली जन शताब्दी, गरीबरथ, गोरखधाम एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस में आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सुविधा प्रदान कर रहा है।
यात्री टोल फ्री नंबर 18001034139 पर कॉल कर या www.ecatering.irctc.co.in पर आर्डर कर सकेंगे। डिलीवरी के दौरान ही आपको भुगतान करना होगा।
आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि ई-कैटरिंग सुविधा सिर्फ 76 ट्रेनों में ही शुरू की गई है, जिनका स्टॉप उन स्टेशनों पर जहां आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा मौजूद है।
ट्रेनों में खानपान के विकल्पों को बढ़ाने के लिए निजी फूड चेन को आईआरसीटीसी से जोड़ा जा रहा है।
इस तरह आप तक पहुंचेगा पिज्जा-बर्गर
आपके आर्डर देने पर फूड चेन कंपनी आपका कोच और बर्थ नंबर नोट करेंगी। जैसे ही अगले स्टॉप पर ट्रेन रुकेगी, पिज्जा-बर्गर आपको डिलीवर कर दिया जाएगा।
ये सुविधा सभी ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है, बल्कि आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा वाले स्टेशनों पर ही होगी, जहां डॉमिनोज, पिज्जा हट हल्दीराम आदि फास्ट फूड कंपनियों के आउटलेट होंगे।