फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trains were running late, upset Passenger

देर से चल रहीं ट्रेनें, परेशान हो रहे यात्री

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
सार

100 ट्रेनें घंटों लेट
64 परिवर्तित समय से चली
11 ट्रेन निरस्त 

विज्ञापन
Trains were running late, upset Passenger
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेनें लगातार घंटों लेट हो रही हैं। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक ट्रेनों का पहिया सुस्त रफ्तार से चला तो शाम छह बजे तक 64 ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाने की घोषणा की गई। शान-ए-पंजाब, ताज एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रोहतक, मेरठ सिटी-इलाहाबाद एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर, अलीगढ़-देहरादून, गोंडवाना, समेत 11 ट्रेनें निरस्त भी कर दी गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार और रविवार को सचखंड एक्सप्रेस को भी निरस्त रखने का निर्णय लिया गया। ट्रेन यात्रियों की मुसीबत इन दिनों बढ़ी हुई है। ट्रेनों के घंटे लेट होने के कारण रेलवे बोर्ड को लगातार खान-पान की भी शिकायत मिल रही है। जबकि नियम यह है कि ट्रेन के देरी से संचालन की स्थिति में कैटरिंग ठेकेदारों को खाना देने का निर्देश है।
विज्ञापन


उधर, ट्रेनें 4 घंटे से 31 घंटे तक देर से चल रही है। बृहस्पतिवार को लिच्छवी 31 घंटे से भी अधिक देरी से चली तो पूर्वा 27 घंटे। इसी तरह शिवगंगा भी 24 घंटे देरी से चली। ट्रेन की लेटलतीफी का आलम यह है कि दिल्ली से अन्य स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों के समय बार-बार बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन से श्रमजीवी ट्रेन की रवानगी शाम 6:30 बजे तय की गई, लेकिन साढ़े छह बजते ही स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड से श्रमजीवी ट्रेन की स्थिति गायब हो गई। दरअसल यह ट्रेन इतनी लेट पहुंची कि वापसी के लिए समय ही निर्धारित रेलवे अधिकारी नहीं कर पा रहे थे।

इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लेट रवानगी की गई। भुवनेश्वर दुरंतो तो बृहस्पतिवार की जगह शुक्रवार सुबह सवा छह बजे के लिए निर्धारित की गई। नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस दोपहर 1:40 बजे की जगह देर शाम 7:20 बजे रवाना हुई।


रीवा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करके शुक्रवार सुबह 3 बजे निर्धारित किया गया। यही स्थिति नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी, सप्तक्रांति, सुहेलदेव एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, कोलकाता राजधानी, सियालदाह राजधानी, महाबोधी ट्रेन की रही। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त व घंटों लेट होने के कारण अनारक्षित श्रेणी से सफर करने वालों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

ये ट्रेने चलीं घंटों देर से 
लिच्छवी एक्सप्रेस-31 घंटा।
भागलपुर गरीब रथ -23 घंटा
शिवगंगा-24 घंटा।
मगध-25 घंटा।
सिल्चर-नई दिल्ली-19 घंटा।
नार्थ इस्ट-15 घंटा।
कालका-16 घंटा।
पूर्वा-27 घंटा।
सरयु  यमुना-20 घंटा।
गरीब नवाज-15 घंटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed