{"_id":"9de9120c7ba4f7c6139279b1cd478619","slug":"traffic-rule-breakers-flowers-delivered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों को दिया फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों को दिया फूल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ चुंगी चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के बजाय ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को एनसीसी कैडेट्स से गुलाब का फूल दिलवाया। साथ ही लोगों को बताया कि जिंदगी बेहद कीमती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि इससे जान बच सकती है। ये जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों क ो गुलाब भेंट करने के साथ ही एक संदेश यह भी दिया गया कि उनकी जिंदगी पूरे परिवार के लिए अहम है।
विज्ञापन
हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर करीब सौ लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए गए।
सुबह सवा दस से सवा 12 बजे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ ट्रैफिक पी.पी.कर्णवाल और टीआई अनिल यादव के साथ 25 एनसीसी कैडेट्स भी थे।
सेल्स टैक्स अफसर की कार से उतरवाई नीली बत्ती
यातायात माह के तहत अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सेल्स टैक्स अफसर की कार से नीली बत्ती उतरवाई।
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि यह कार सेल्स टैक्स अफसर निशांत त्यागी निवासी राजनगर की है, जिसे उनका बेटा चला रहा था। इस दौरान उसने कार पर नीली बत्ती लगा रखी थी। लिहाजा नीली बत्ती उतरवाकर चालान किया गया।
विज्ञापन