Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Polluting activities continue in East Delhi despite GRAP-2 restrictions

Delhi NCR News: ग्रेप-2 की पाबंदियों के बावजूद पूर्वी दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सड़कों किनारे खुले में पड़ी निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल, जगह-जगह कूड़ा जलाने से हवा हो रही प्रदूषित
विज्ञापन

चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। िल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू हैं, लेकिन पूर्वी दिल्ली में इनके पालन की तस्वीर चिंताजनक है। दयालपुर, लोनी रोड और जगजीत नगर समेत कई इलाकों में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री और मलबे से धूल उड़ रही है। वहीं, कई स्थानों पर कूड़ा जलाने से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बना रहा है। इससे प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़कों किनारे निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल
पूर्वी दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में सड़कों और गलियों के किनारे रेत, मिट्टी और निर्माण सामग्री के ढेर खुले में पड़े हैं। निर्माण कार्य के बाद निकले मलबे का भी समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही और हवा चलने से धूल उड़कर वातावरण में फैल रही है। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय निवासियों को भी परेशानी हो रही है। निर्माण सामग्री को ढककर नहीं रखने से समस्या और गंभीर हो रही है।
विज्ञापन

खुले में कूड़ा जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण
धूल के अलावा खुले में कूड़ा जलाना भी प्रदूषण की बड़ी वजह बना हुआ है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलता है। ग्रेप-2 के दौरान भी ऐसी घटनाएं जारी रहना नियमों के पालन पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित निगरानी और कार्रवाई की जरूरत
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण करना चाहिए। निर्माण सामग्री ढककर रखने, मलबे का उचित निस्तारण करने और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। केवल पाबंदियां लागू करने से प्रदूषण नियंत्रित नहीं होगा, बल्कि उनका जमीनी स्तर पर पालन सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article