{"_id":"de38920a41a3549ab8b0bfb15b48bb73","slug":"traffic-police-will-use-social-sites-for-traffic-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान सफर के लिए ट्रैफिक पुलिस का ‘स्मार्ट’ कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान सफर के लिए ट्रैफिक पुलिस का ‘स्मार्ट’ कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की कौन सी सड़क पर जाम मिलेगा और कौन सी सड़क आपको आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंचाएगी। इसकी जानकारी घर बैठे ही ली जा सकेगी।
विज्ञापन
जाम से बेहाल रहने वाले शहर की सड़कों पर आसान सफर के लिए ट्रैफिक पुलिस स्मार्ट कदम उठाने जा रही है। दिल्ली की तर्ज पर सोशल नेटवर्किंग साइट को जाम से निपटने का हथियार बनाया जाएगा।
नोएडा की सड़कों पर वाहनों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते जाम की समस्या भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। घर या दफ्तर से निकलने के बाद कहीं भी वाहनों की रफ्तार थम जाती है। ऐसे में लोगों को अगर पहले ही ट्रैफिक की अपडेट मिल जाए तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस फेसबुक पर एक्टिव होने जा रही है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर अपने क्षेत्रों से मोबाइल के जरिए ट्रैफिक की अपडेट देंगे और ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी थोड़ी-थोड़ी देर में फेसबुक पेज पर ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारियां भी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी अपने कमेंट के जरिए ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाया जा सकेगा। लोगों के सुझाव को अमल में लाया जाएगा।
पुराना पेज बना रहा घनचक्कर
फेसबुक पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का पेज बना हुआ है, लेकिन पेज की सत्यता सवालों के घेरे में है। ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज को ऑपरेट कौन कर रहा है, इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से पहले अधिकारी नोएडा ट्रैफिक पुलिस के नाम से चल रहे फेसबुक पेज का इतिहास खंगालने में जुट गए हैं। इस पेज पर लोगों के कमेंट भी आते हैं। सवाल भी पूछे जाते हैं, लेकिन जवाब किसी को नहीं मिलता।