{"_id":"5da457ab8ebc3e014f25f19b","slug":"traffic-police-imposed-challan-over-high-speeding-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः सिर्फ 47 की स्पीड से कार चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया चालान, जांच में पता चली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः सिर्फ 47 की स्पीड से कार चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया चालान, जांच में पता चली गड़बड़ी
Mon, 14 Oct 2019 05:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में ट्रैफिक नियमों को लेकर बढ़ी सख्ती नोएडा में भी दिख रही है। लेकिन ऐसे में चालान के कुछ विचित्र मामले भी सामने आए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के भी ऐसे विचित्र चालान काटने का मामला सामने आया है, जहां महज 47 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने पर ओवरस्पीड का चालान काट दिया गया। पुलिस ने एक हार्डवेयर इंजीनियर को कार की सीसीटीवी कैमरे फुटेज के साथ 2000 रुपये का चालान भेजा है। हालांकि मामले की शिकायत करने पर जांच में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-25 में ट्रैफिक पुलिस ने गति सीमा अधिक होने के कारण एक हार्डवेयर इंजीनियर मोहित शर्मा का चालान काट दिया। चालान 47 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के लिए काटा गया था। चालान में लिखा गया कि शर्मा ने 40 किमी प्रति घंटा गति सीमा का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शहर में किसी भी मार्ग पर वाहन चलाने की गति 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित नहीं की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने जो चालान काटा है वह तकनीकी खराबी के कारण काटा है।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-22 के चौरा गांव निवासी शर्मा के वाहन का चालान 16 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर काटा गया। शर्मा का चालान सेक्टर-25 के पुल के नीचे सिटी सेंटर जाने वाले रास्ते पर काटा गया। इस मामले में शर्मा को कार की सीसीटीवी कैमरे फुटेज भेजकर 2000 रुपये का चालान अदा करने को कहा गया।
शिकायत करने पर ट्रैफिक एसपी अनिल झा ने जांच कराई। जांच के बाद झा ने बताया कि, चालान गलती के कारण काटा गया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की हर सड़क पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किमी प्रति घंटा गति निर्धारित की गई है। ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां 40 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति निश्चित हो।