{"_id":"8127a0b469d9e3dee72ce4a40a4e7a8e","slug":"traffic-plan-ready-for-auto-expo-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो ऑटो एक्सपो जाने में ट्रैफिक नहीं बनेगा रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ऑटो एक्सपो जाने में ट्रैफिक नहीं बनेगा रोड़ा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफ्तार के रोमांच के बाद अब गाड़ियों के शौकीनों का हुजूम ग्रेटर नोएडा में जुटने वाला है। देश-विदेश से आने वाले दर्शकों और वीआईपी मेहमानों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। ऑटो एक्सपो-2014 के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एक्सपो मार्ट में पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो में फॉर्मूला-वन से ज्यादा दर्शकों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसको ध्यान में रखकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क-2 के अलावा गलगोटिया कॉलेज के पीछे एएसआई की पार्किंग में भी ऑटो एक्सपो के दर्शक अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: पहली बार एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो आपके शहर में
विज्ञापन
गाड़ियों का मेला देखने के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम जैसे हालात पैदा न हो, इसलिए नलगढ़ा अंडरपास से लेकर गलगोटिया कॉलेज तक एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को वन-वे किया जाएगा।
पार्किंग से निकलने वाले वाहन ही सर्विस लेन का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, भारी वाहन जाम का सबब न बन जाएं, इसको लेकर भी तैयारी की गई है।
एलजी गोल चक्कर से शारदा यूनिवर्सिटी होते हुए एक्सपो मार्ट का रूट भारी वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस रूट पर भारी वाहन चलता पाया गया तो उसे जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।
शटल बसें करेंगी राह आसान
निजी वाहनों का इस्तेमाल न करने वाले भी एक्सपो मार्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। पार्किंग स्थल के साथ दिल्ली के अलग-अलग प्वाइंटों और नोएडा के मेट्रो स्टेशनों से भी एक्सपो मार्ट के लिए सीधी शटल बसें चलाई जाएंगी।
नोएडा पर भी विशेष ध्यान
ऑटो एक्सपो के दर्शकों की भीड़ नोएडा में ट्रैफिक जाम का सबब बन सकती है। दिल्ली की ओर से एक्सपो मार्ट जाने वाले हजारों अतिरिक्त वाहन नोएडा से होकर गुजरेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए चिल्ला रेगुलेटर कट, नोएडा के मेट्रो स्टेशनों और एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।