फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic jam in Gurugram including Delhi NCR

गुरुग्राम में 13 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, 5000 से ज्यादा वाहन फंसे

Mon, 05 Nov 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 05 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in Gurugram including Delhi NCR
गुरुग्राम में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के चलते सोमवार को दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से गुरुग्राम के हिस्से में 13.2 किलोमीटर तक चार घंटे से अधिक जाम लग गया। इस जाम में 5000 से अधिक वाहन फंसे रहे। मिनटों का सफर घंटों में भी पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


शॉटकर्ट के चक्कर में कई वाहन बीच रास्ते से ही मोड़कर सर्विस रोड पर जाने के चक्कर में सर्विस रोड पर भी जाम लगा दिया। जाम का अधिक दबाव होने के कारण जाम सिग्नेचर टावर तक पहुंच गया। जिसमें लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पहले लोग दिनभर जाम से जूझते नजर आए। शहर के अंदर की सड़कों से लेकर हाईवे तक लोग जाम से परेशान रहे। त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस ने कड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर शाम जैसे ही लोग धनतेरस की खरीददारी और दफ्तर से छुट्टी के बाद लोग सड़कों पर आए, तो भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गया।
 

जाम को देखते हुए आनन-फानन में गुरुग्राम पुलिस ने नियंत्रण को काबू करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली क्षेत्र में जाम होने के कारण पुलिस को भी जाम खुलवाने में दिक्कत आई। 

गाड़ियां सड़कों पर रेंगते हुए दिखीं। सरहौल टोल प्लाजा से लेकर शंकर चौक, एटलस चौक से लेकर इफ्को चौक एक्सप्रेसवे-सिग्नेचर टावर तक करीब 13 किमी वाहनों का लंबा रेला लग गया। रोज के मुकाबले धनतेरस पर सड़कें गाड़ियों से लेकर रिक्शा और माल ढोने वाले छोटे टैम्पो से अटी पड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed