फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic diversion in delhi

आज इधर जानें से बचें

Wed, 22 Jan 2014 09:31 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion in delhi

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड 23 जनवरी होगी। परेड सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरू होगी, जो  राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, आरसी अग्रवाल चौक क्रॉसिंग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने लोगों को परेड वाले मार्गों पर आने से बचने की सलाह दी है। परेड के दौरान कई मार्गों केबंद करने के कारण ट्रैफिक जाम की संभावना है।
विज्ञापन


ये मार्ग रहेंगे बंद
-सुबह पांच से दोपहर 12:30 बजे तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
-सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड व सी-हॉक्सन मार्गों से क्रॉसिंग पर आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
-सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि मार्गों पर दोनों ओर से वाहनों की
आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।

उत्तर से दक्षिण जाने के लिए मार्ग
उत्तर से दक्षिण की ओर रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोल चक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी-पश्चिमी दिल्ली आने-जाने के लिए
रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटा तुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसकेअलावा रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा  क्रिसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंघु गुप्ता रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं उत्तरी दिल्ली की ओर से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगश होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
-दक्षिण दिल्ली की ओर से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट, राममनोहर लोहिया का गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड का प्रयोग कर सकते हैं। पहाड़गंज व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग होकर अजमेरी गेट तक जा सकते हैं।

-उत्तरी दिल्ली की ओर से लोग झंडेवालान गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, इसके बाद यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाडगंज पुल के नीचे से होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
-पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाडगंज पुल होकर जा सकते हैं।

कैसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
-दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं।
-उत्तरी दिल्ली से बुलवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग होकर जा सकते है।

सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
-कृष्णा मेनन मार्ग, उद्योग भवन, सुनेरी बाग रोड, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, पहाडगंज का आराम बाग चौक, कमला मार्केट, वेलोड्रम रोड, भैरो मंदिर प्रगति मैदान के पास, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुद्ध विहार (आईएसबीटी), मोरी गेट व आईएसबीटी सराय काले खां।


एनसीआर क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए मार्ग
-गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैरो मार्ग होकर बस टर्मिनल भैरो मार्ग पर खत्म हो जाएंगी।
-गाजियाबाद से आने आने वाली सभी बसों को  मोहन नगर की ओर मोड़कर वजीराबाद पुल केलिए भोपरा चुंगी से मोड दिया जाएगा।  -हरियाणा आदि जगहों से आने वाली बसें धौल कुआं पर खत्म हो जाएंगी।
-बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाली बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी।
-एनएच-24 की ओर से आने वाली बसें रोड नंबर-56 से राइट टर्न लेें। ये बसें आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।

मेट्रो ट्रेन
लोगों के लिए मेट्रो उपलब्ध रहेगी। वहीं केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी
-सराय काले खां से आईएसबीटी के बीच रिंग रोड पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक हल्के व भारी वाहनों के चलने पर रोक रहेगी।

इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि परेड के लिए बुलावा पत्र नाम से जारी किए गए हैं। इसमें मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, रिमोट कंट्रोल, फूड पॉकेट, वाटर बोतल, सिगरेट, लाइटर, मैच बॉक्स, चाकू व हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed