{"_id":"6cd38355775043b935488d2cac766164","slug":"traffic-diversion-for-pm-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के शपथ ग्रहण वाले दिन भारी ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के शपथ ग्रहण वाले दिन भारी ट्रैफिक डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की वजह 26 मई को कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। रिहर्सल की कारण 24 और 25 मई को कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार, नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। समारोह में कई देशों के प्रधानमंत्री, सीनियर राजनेता, राजनीतिक समेत तमाम वीआईपी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसकी वजह से 26 मई को दोपहर चार बजे से रात आठ बजे तक विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ, विजय चौक और नॉर्थ और फाउंटेशन एरिया, साउथ एवेन्यू मार्ग, नार्थ एवेन्यू मार्ग, डलहौजी मार्ग और चर्च रोड बंद रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा वीआईपी और वीवीआईपी के मूवमेंट को देखते हुए राष्ट्रपति भवन के पास स्थित कई मार्गों से ट्रैफिक में बदलाव किया जा सकता है।
रायसीना रोड पर रेलभवन गोलचक्कर से पहले पार्लियामेंट हाउस, पंडित पंत मार्ग पर तालकटोरा गोलचक्कर से पार्लियामेंट हाउस, के. कामराज मार्ग पर कामराज मार्ग गोलचक्कर से राष्ट्रपति भवन, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उद्योग भवन गोलचक्कर से राष्ट्रपति भवन की तरफ, ई-ब्लॉक सिक्योरिटी लाइन, मटर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, विनय मार्ग, शंकर रोड और आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर से ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है।
24 और 25 को होगा रिहर्सल
24 और 25 मई को दोपहर में समारोह की रिहर्सल होगी। ऐसे में लोग उपरोक्त मार्गों की तरफ आने से बचें। इसके अलावा लोग 26 मई को शाम चार से आठ बजे तक उपरोक्त मार्गों पर आने से बचें।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुविधा व ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुविधा के लिए मार्गों पर साइनेज और बोर्ड लगाए गए हैं।